फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: महिला ने यमुना में कूदकर दी जान, पर्स में मिला सुसाइड नोट, डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 04 May 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

महिला अपने पति से अलग मायके में रह रही थी। सुसाइड नोट में इसका जिक्र है। साथ ही एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले के गोविंदनगर क्षेत्र में सोमवार को एक विवाहिता का शव यमुना में मिला। पुलिस ने शव को यमुना नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि वृंदावन के गांव अहिल्यागंज में महिला ने रविवार को यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने विवाहिता का पर्स, मोबाइल और चप्पलें बरामद की हैं। पर्स में सुसाइड नोट मिला है। इसमें विवाहिता ने एक डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मायके में रहने की बात भी सुसाइड नोट में लिखी हुई है। 

विज्ञापन


थाना राया के एक गांव निवासी एक महिला (25) का विवाह सुरीर थाना क्षेत्र के युवक साथ तीन साल पहले हुआ था। दहेज की मांग और मारपीट के चलते महिला पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। गुजर-बसर करने के लिए एक डॉक्टर के यहां नौकरी करती थी। ग्रामीणों ने रविवार को महिला को अहिल्यागंज में यमुना किनारे बैठे देखा था। उसके बाद महिला यमुना नदी में कूद गई। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने महिला की तलाश कराई, पर कोई सुराग नहीं लग सका।

गोविंदनगर पुलिस ने बरामद किया शव 
पुलिस ने मौके से महिला का पर्स, चप्पलें और मोबाइल बरामद किया। मोबाइल के आधार पर महिला की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचित कर दिया। सोमवार की सुबह थाना गोविंदनगर पुलिस को यमुना में एक शव उतराता मिलने की सूचना मिली। बिड़ला मंदिर चौकी प्रभारी अमित यादव पुलिसबल के साथ पहुंचे। शव को यमुना से निकलवाकर कब्जे में लिया। शव उक्त महिला का था, जो रविवार को अहिल्यागंज में यमुना नदी में कूदी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि डॉक्टर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पिछले ढाई साल से मायके में रह रही थी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने बताया कि पानी में डूबने से महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। दुष्कर्म हुआ या नहीं, इसका पता करने के लिए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें