नगला गोर्वधन में महिला ने फंदा लगाकर दी जान
बेटी के शोर मचाने पर हुई जानकारी, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगला गोर्वधन में बुधवार की दोपहर एक महिला ने अपनी पुत्री को कमरे में बाहर निकालने के बाद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के नगला गोर्वधन निवासी धर्मेंद्र कुमार घरों में मार्बल आदि लगाने का कार्य करता है। किराए के मकान में वह पत्नी रागिनी (26) के साथ रह रहा था। बुधवार की सुबह धर्मेंद्र काम पर गया था। दोपहर के समय पत्नी ने अपनी पुत्री को कमरे से बाहर निकाल दिया और दरवाजा बंद कर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद रेलवे गेट चौकी प्रभारी दर्शन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंंच गए। कमरे का दरवाजा बंद होने की वजह से खिड़की के जरिए किसी तरह से कुंडी खोली। इसके बाद महिला का शव फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज दर्शन सिंह ने बताया कि मायके वालों को सूचना दे दी गई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।