फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पति से मारपीट पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, टाॅवर पर चढ़ गई महिला; दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Sun, 05 Jul 2026 11:15 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पति से मारपीट के मामले में पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर नाराज महिला टाॅवर पर चढ़ गई। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। कार्रवाई के आश्वासन पर महिला टाॅवर से नीचे उतरी। 
विज्ञापन
टाॅवर पर चढ़ी महिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस की कार्यशैली से नाराज एक महिला मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। करीब दो घंटे तक चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद महिला टाॅवर से नीचे उतरी। 
विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार महिला मूल रूप से फतेहपुर सीकरी की रहने वाली है और लंबे समय से किराये पर किरावली कस्बा में रह रही है। महिला का आरोप है कि कुछ समय पहले किरावली तहसील के सामने उसके पति के साथ मारपीट हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपी बेखौफ बने हुए हैं। महिला तुलसा ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान जीआरपी आगरा कैंट ने उसके पति सूरज सिंह को अभद्रता के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पति पर त्वरित कार्रवाई कर दी गई, जबकि मारपीट के आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब तक सख्त कदम उठाने से बचती रही। इसी दोहरे रवैये से आहत होकर उसने विरोध दर्ज कराने के लिए मोबाइल टाॅवर पर चढ़ने जैसा खतरनाक कदम उठाया। 

महिला के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना पर थाना किरावली पुलिस समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे तक महिला को समझाने का प्रयास करते रहे। शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाए जाने के बाद महिला सुरक्षित नीचे उतर आई। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत की विधिक प्रक्रिया के तहत जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें