फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ के लिए प्रेमी ने नहीं कराई शॉपिंग तो बुला ली पुलिस, थाने में हंगामा

Fri, 26 Oct 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा में करवा चौथ से पहले अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेमी द्वारा करवा चौथ की खरीदारी के लिए खर्च नहीं देने पर महिला ने पुलिस बुला ली। पुलिस दोनों को थाने ले आई। 
विज्ञापन


महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहती है। सूचना मिलने पर महिला का पति और परिजन भी आ गए। पति-पत्नी और प्रेमी के बीच जमकर बखेड़ा हुआ। बाद में दोनों पक्ष समझौते पर राजी हो गए।
 
मूलरूप से हाथरस की महिला की शादी 10 साल पहले एत्माद्दौला क्षेत्र के ऑटो चालक से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। तीन साल से महिला के प्रेम संबंध एक युवक से चल रहे हैं। महिला उसके घर में जाकर रहने लगी। उससे भी एक बच्चा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये मांग रही थी महिला

गुरुवार को महिला प्रेमी से करवाचौथ की खरीदारी के लिए रुपये मांग रही थी। जबकि युवक का कहना था कि वो मां को दो हजार रुपये देगा। इस पर प्रेमी का महिला से विवाद हो गया। महिला ने पिटाई का आरोप लगाया। सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। 

बाद में पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पर प्रेमी की मां आ गई। महिला का पति भी पहुंच गया। पति-पत्नी और प्रेमी के बीच काफी देर तक हंगामा होता रहाृ। पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत वापस ले ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें