फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलाव से झुलसी महिला ने बीस दिन बाद दम तोड़ा

Sun, 22 Dec 2024 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला दरका में एक झोपड़ी में लगी आग से झुलसी वृद्ध महिला ने उपचार के दौरान 20 दिन बाद दम तोड़ दिया। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम नगला दरका निवासी नेम सिंह की 60 वर्षीय मां सियानी देवी लंबे समय से लकवा ग्रस्त थीं। सर्दी के कारण दो दिसंबर को उनके बिस्तर के पास परिजन ने अलाव जला दिया था। देर रात में सियानी देवी के बिस्तर में अलाव से आग लग गई। उनकी चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद टूटी और वह उन्हें बचाने के लिए दौड़े। परिजन व ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, जब तक सियानी देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। परिवार के लोग आर्थिक तंगी के चलते उपचार के लिए उन्हें बाहर नहीं ले जा सके और गांव के ही निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। परिजनों ने बिना कानूनी कार्यवाही किये शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें