फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रुपयों के विवाद में महिला बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

Mon, 18 May 2026 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो।घायल मधु कोरी सीएचसी में भर्ती,जमीन पर डालकर महिला को पीटते दबंग स्रोत वीडीयो ग्रेव
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा क्षेत्र में ब्याज के रुपयों के विवाद में दबंगों ने शनिवार दोपहर घर में घुसकर महिला को बेरहमी से पीटा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




ग्राम गढ़ी धनीराम बीलपुरा थाना निबोहरा निवासी मधु कोरी पत्नी रामनिवास कोरी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे के करीब पड़ोसी सुखविंदर जादौन, हेमेंद्र जादौन, अमन बघेल, योगेश ठाकुर घर पर आकर गाली गलौज करते हुए कहने लगे कि 14 हजार रुपये ब्याज के तेरे पति पर निकल रहे हैं। पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो दबंगों ने बेरहमी से लात घूंसों से पीटा। पति बचाने आया तो दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की। पूरी घटना का 26 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में दबंग महिला को खींचकर पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। शोर सुनकर आस पास के लोग आग गए तो दबंग जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा ने बताया घायल महिला का मेडिकल कराया है। पीड़िता की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें