फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत को मात: महिला को जहरीले सांप ने काटा, शरीर में फैला जहर; फिर डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

Thu, 10 Aug 2023 08:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

एक महिला को डॉक्टर ने नया जीवनदान दिया है। महिला को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद उसके शरीर में जहर फैल गया था।
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में डॉक्टर की वजह से एक महिला को नया जीवन मिला। सांप के काटने के बाद घरवाले महिला को जिला अस्पताल लेकर आए थे। उसकी हालत बेहद गंभीर थी, शरीर में जहर फैल चुका था, ऐसे में डॉक्टर ने बताया कि यदि उसे रेफर किया जाता तो उसकी जान चली जाती। इस वजह से तत्काल ही उसका उपचार शुरू कर दिया। महिला को 20 इंजेक्शन लगाए गए, जिससे उसकी जान बच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दामाद की हरकत देख भड़का ससुर: भूल गया वो बेटी का पति है, किया ऐसा हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 

यहां का है मामला 

कासंगज के ग्राम दिहारी निवासी महिला राजवती (50) पत्नी प्रेम सिंह बुधवार को खेत नराने के लिए गई हुई थी। खेत में काम करते समय महिला को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटते ही वह चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे किसान दौड़ कर महिला के पास पहुंचे। उन्होंने सांप को देख लिया, इसके बाद महिला के परिजनों को सूचना दी गई। 

ये भी पढ़ें -  शादी के बाद जागा प्यार: भूल गया वो किसी की पत्नी है, पति के मोबाइल पर भेज दिए वो पल...; शर्म से झुकीं निगाहें
 

इस तरह किया गया इलाज 

सूचना पर पहुंचे परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर आए। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अस्पताल पर भर्ती कर लिया। काफी उपचार के बाद महिला की जान को बचाया जा सका। सीएमएस डाॅ. संजीव सक्सेना ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर थी, यदि उसे रेफर कर दिया जाता तो उसकी जान चली जाती। महिला को 20 इंजेक्शन लगाए गए। इसके बाद महिला की जान बच गई। 

ये भी पढ़ें -  UP: एटा सीएमओ और महिला स्वास्थ्यकर्मियों के बीच ऐसा क्या है?, ऑडियो हुए वायरल; बाबू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
 
विज्ञापन

स्वस्थ है महिला 

सीएमएस ने बताया कि सर्प दंश में झाड़ फूंक के चक्कर में न पडे़ं। अस्पताल पर इलाज के समुचित इंतजाम हैं। महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें