फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर परेशान कर रहा था युवक, मिलने बुलाया तो निकला पति का दोस्त, महिला ने दी यह सजा

Sat, 04 Jan 2020 06:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में एक महिला ने शोहदे को अच्छा सबक सिखाया। तीन दिन से फोन करके अश्लील बात करने वाले युवक को शुक्रवार को मिलने के बहाने बुला लिया। महिला ने परिजनों की मदद से उसे पकड़ लिया। 
विज्ञापन


पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि युवक के पति का परिचित होने के कारण तहरीर नहीं दी। पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की। 

टेढ़ी बगिया में महिला किराये पर रहती है। पति मजदूरी करता है। तीन दिन से महिला के मोबाइल पर एक युवक के फोन आ रहे थे। वो महिला से अश्लील बात कर रहा था। कई बार फोन आने पर महिला ने अपने परिजनों को बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति के साथ काम करता है आरोपी

शुक्रवार को युवक का फोन आया तो महिला ने उससे मिलने के लिए बोल दिया। महिला भी मिलने के लिए पहुंच गई। इसी बीच युवक पहुंचा तो उसे पकड़ लिया। बाद में परिजन भी आ गए। युवक महिला के पति का परिचित निकला। 

दोनों साथ काम करते हैं। इसी बीच युवक ने महिला के पति के मोबाइल से उसका नंबर ले लिया था। महिला ने युवक की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि तहरीर नहीं दी। इस पर पुलिस ने युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें