फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: आंध्र प्रदेश के युवक ने ताज एक्सप्रेस के आगे लगाई छलांग, ऐसे बची जान

Sat, 04 Jan 2020 04:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
श्रद्धालु को उठाते आरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा रेलवे जंक्शन पर शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस के आगे छलांग लगा दी और रेल लाइन के बीच में लेट गया। यह देख ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

 
ट्रेन रुक पाती, तब तक युवक इंजन के कैटिल गार्ड से टकरा गया। मौके पर पहुंचे आरपीएफ-जीआरपी के जवानों ने युवक को वहां से हटाया। घटना में युवक के हाथ और सिर में चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

शनिवार सुबह कोहरे के चलते निजामुद्दीन से झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से 10.19 बजे पहुंची थी। ट्रेन जब प्लेटफार्म एक पर धीरे-धीरे आ रही थी, तभी प्लेटफार्म एक पर खड़े 38 वर्षीय युवक ने इंजन के आगे छलांग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश का रहने वाला है युवक

घटना में घायल युवक पहले तो कुछ बताने को तैयार नहीं हुआ, बाद में उसने रेल अफसरों को अपना नाम रमेश रेड्डी बताया। वो आंध्र प्रदेश के कडप्पा का रहने वाला है। उसने कहा कि वो वृंदावन के इस्कॉन मंदिर में रहता है। 

इस्कान मंदिर के प्रबंधक सौरभ ने बताया कि रेलवे पुलिस ने रमेश रेड्डी नाम के व्यक्ति द्वारा ट्रेन के आगे कूदे जाने की सूचना दी थी। वो उनके यहां नहीं रहता। वो किसी दूसरी संस्था का हो सकता है। 

आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि श्रद्धालु ट्रेन के आगे कूद गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत खतरे से बाहर है। युवक के पास मिले कागजातों के आधार पर उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें