फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर महिला को पीटा, विरोध पर पुत्र को बनाया बंधक

Fri, 17 Oct 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव परतापुर में खेत पर महिला की पिटाई कर दी गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पुत्र को बंधक बना लिया। महिला का आरोप है आरोपियों ने 20 हजार रुपये की नकदी लेकर उसके पुत्र को छोड़ा। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।सहावर क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी महिला राजवती का आरोप है कि उसका विवाद जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर गांव के ही ग्राम प्रधान संजय से चल रहा है। महिला राजवती का आरोप है कि वह 11 अक्तूबर को अपने पुत्र डेविड के साथ अपने दूसरे खेत पर कार्य कर रही थी। तभी आरोपी ग्राम प्रधान संजय दो अन्य लोगों के साथ पहुंच गया और गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

विराेध करने पर उसके साथ पिटाई कर दी। जब उसके पुत्र ने बचाने का प्रयास किया तो उसे आरोपियों ने बंधक बना लिया। महिला का आरोप है कि पुत्र को छोड़ने के एवज में महिला से 20500 रुपये लिए हैं। 15 अक्तूबर को फिर से उसे धमकी दी गई। जिस पर महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें