फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धारदार हथियार से तीन पर हमला

Fri, 17 Oct 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में 6 दिन पूर्व एक युवक परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। तभी गांव के चार आरोपियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच बचाव में आई उसकी मां व बहन पर भी प्रहार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर निवासी अनीश ने बताया कि 12 अक्तूबर की शाम गांव की परचून की दुकान से सामान लेने जा रहा था। उसका आरोप है कि तभी रास्ते में गांव के अकरम, सोनू, चमन एवं सोहेल ने घेर लिया। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर धारदार हथियार से अनीश पर हमला कर दिया। उसने अपने बचाव के लिए चीखपुकार मचा दी। चीखपुकार की आवाज सुन उसके भाई मुनीश एवं मां भूरी बचाने आई तो उनके ऊपर भी प्रहार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के 6 दिन बाद अनीश ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें