युवक की चप्पल से पिटाई करती महिला
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने युवक की चप्पल से पिटाई करने लगी। ये देख वहां भीड़ जमा हो गई। बमुश्किल युवक को छुड़ाया गया।
कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन निवासी मीरा देवी जमीन का फर्जी बैनामा किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत करने की बात कर रही थी। शनिवार को जब वो कलक्ट्रेट पहुंची तो उनके सामने फर्जी बैनामा कराने वाला युवक आ गया।
उसे देखते ही मीरा देवी आपा खो बैठी और उसे गिरेबां पकड़ कर सड़क पर खींच लिया। इसके बाद उसने चप्पल उतार कर धुनाई शुरू कर दी। महिला का आरोप था कि युवक ने उसके पति से फर्जी ढंग से जमीन का बैनामा करा लिया है।
कुछ लोगों ने बीच बचाव कर युवक को छुड़ाया। वहीं युवक ने बताया कि उसने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है। ऑनलाइन बैनामा की प्रक्रिया हुई है, लेकिन महिला उस पर लगातार आरोप लगा रही है। इससे पूर्व भी उसके साथ मारपीट कर चुकी है।