फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गालियां देने का विरोध करने पर महिला को पीटा

Sun, 10 Nov 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव में एक महिला ने अपने घर के सामने गालियां देने का विरोध किया तो गांव के ही लोगाें ने उसके साथ मारपीट कर दी। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता गीता देवी का आरोप है कि सात नवंबर की शाम को वह अपने घर पर थी। तभी गांव के ही जितेंद्र, रत्नेश, मनोज व मेघ सिंह उसके घर के सामने गालियां देने लगे। जब उसने अपने घर के सामने गालियां देने से मना किया तो उसे लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटा। इससे उसे गंभीर चोटें आई है। उसका शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खडे़ हुए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें