फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रंजिश में महिला को पीटा, पति को मारा चाकू

Sun, 19 May 2024 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में महिला को पीटा, पति को मारा चाकू
विज्ञापन

कछपुरा महोली में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव कछपुरा महोली में नामजद लोगों ने रंजिश के चलते एक महिला की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। बचाने आए पति को चाकू मारकर घायल कर दिया। ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा निवासी रानी देवी ने बताया कि गांव के रहने वाले गुरु उनसे व परिजन से रंजिश मानते हैं। शनिवार को नामजद लोग लाठी-डंडे आदि लेकर आए और गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। उन्हें लाठी डंडे और फावड़े आदि से पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुनकर जब पति राजीव कठेरिया बचाने केलिए आए तो आरोपियों ने उन पर चाकू से वार किए। चाकू लगने से पति गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने गुरु, मातादीन, सेवानंद, देवी राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें