जिला अस्पताल पहुंचकर आठ लोगों ने किया रक्तदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में शैक्षणिक संस्था अड्डा 24.7 के आठ लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान संस्थान के प्रबंधक अदीबुल इस्लाम ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है।
संस्था के प्रबंधक अदीबुल इस्लाम के सहयोग से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में अदीबुल इस्लाम, उनकी बहन समन फारिहा, अनस हुसैन, अब्दुल रहमान, मोहम्मद फैज़ान, मोहम्मद सलमान, अजीत कोरी, सुकृत जौहरी सहित कुल 8 लोगो ने रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त 17 लोगों ने भविष्य के लिए रक्दान करने के लिए पंजीकरण करवाया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक की तरफ डॉ. सतेंद्र कुमार, रत्नेश कुमार, जैनेंद्र यादव, अजय यादव, ज्योति शर्मा ,दीप्ती यादव, निधि गुप्ता, अंश प्रताप, आशु, कृष्ण प्रताप मौजूद रहे।