फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑटो में छूट गया आभूषण और नकदी से भरा बैग, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से खोज निकाला; महिला को साैंपा

Sat, 22 Aug 2026 05:08 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कैमरों की फुटेज की मदद से पुलिस ने ऑटो को ढूंढ़ निकाला। इसके बाद चालक से संपर्क किया। बैग बरामद कर महिला को साैंप दिया। 
विज्ञापन
महिला का बैग पुलिस ने खोज निकाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला पुलिस ने सिंकदरा स्थित हॉस्पिटल से रामबाग जाने के दौरान ऑटो में छूटा महिला का बैग खोज निकाला। बैग में सोने की दो अंगूठियां, मंगलसूत्र, 40 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कपड़े रखे थे। पुलिस कैमरे की मदद से ऑटो की पहचान कर चालक तक पहुंच गई। उसके घर से बैग बरामद किया।
विज्ञापन


http://

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि राम रघु आनंदा फेस-द्वितीय निवासी मनोज कुमार की पत्नी प्रियंका बृहस्पतिवार को सिकंदरा स्थित हॉस्पिटल से रामबाग जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थीं। रामबाग पहुंचने के बाद वह ऑटो से उतर गईं, लेकिन अपना बैग उसमें ही भूल गईं। बैग गायब होने की जानकारी होने पर पति के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उन्होंने प्रारंभिक सूचना में बैग में 20 हजार रुपये होने की बात बताई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और आसपास लगे कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। फुटेज के आधार पर ऑटो की पहचान हुई। पुलिस ने ऑटो को तलाश कर चालक बेलनगंज निवासी संजय को थाने बुलाया। पूछताछ में संजय ने बताया कि महिला का बैग उसके ऑटो में छूट गया था और उसने उसे सुरक्षित अपने घर पर रख दिया था। 

पुलिस के कहने पर चालक ने अपनी पत्नी के माध्यम से घर से बैग मंगवाया। तलाशी में बैग से 40 हजार रुपये, सोने की दो अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, मोबाइल फोन और कपड़े बरामद हुए। प्रियंका ने बरामद सामान की शत-प्रतिशत पहचान की। उन्होंने बताया कि जल्दबाजी में पुलिस को दी गई सूचना में नकदी 20 हजार रुपये लिखवाई गई थी, जबकि बैग में 40 हजार रुपये थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें