फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी दफ्तर के बाहर महिला ने बच्चों संग किया आत्मदाह का प्रयास, मचा हड़कंप

Wed, 09 Sep 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई, पुलिसकर्मियों ने मिट्टी के तेल की बोतल और माचिस छीनकर बचाया
  • पति पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की कर रही थी मांग 
विज्ञापन
महिला को रोकते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की सुबह 11:30 बजे एसएसपी कार्यालय के गेट के सामने सदर के सोहल्ला मोहल्ले की तुलसा देवी ने पांच साल के बेटे और आठ साल की बेटी के साथ आत्मदाह की कोशिश की।

विज्ञापन


उसने पहले खुद पर मिट्टी का तेल डाला, बाद में अपने बच्चों पर। एक पुलिसकर्मी ने देखा तो उसने तुलसा से बोतल और माचिस छीन ली। तुलसा का कहना था कि पति पर जानलेवा हमला हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। 


सोहल्ला निवासी सूरज की पत्नी तुलसा का आरोप था कि 28 जुलाई को पति को देवर सूरज ने पीटा था। इसमें सास मीरा देवी, देवरानी पूनम देवी और शादीशुदा ननद पुष्पा पत्नी सोनू शामिल थीं। चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पति के पैर में फ्रेक्चर हो गया था। एसआई पर रुपये लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सास-ससुर आए दिन उत्पीड़न करते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तुलसा सुबह एसएसपी कार्यालय पर आई, उसकी बेटी के हाथ में थैला था। महिला ने थैले से बोतल निकाली। पहले अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला। इसके बाद बेटे और बेटी पर डालने लगी। यह देखकर गेट पर तैनात सिपाही ने दौड़कर महिला से बोतल छीन ली। महिला के हाथ में शिकायती पत्र भी लगा था। उसे पुलिस ने ले लिया। बाद में तुलसा का मुंह और हाथ धुलवाए।

वहीं बच्चों के हाथ-पैर धोए। बाद में एसएसपी बबलू कुमार ने पीड़िता से बात की। सदर पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। महिला का कहना था कि डेढ़ महीने से थाने और एसएसपी कार्यालय के चक्कर काट रही है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।  

पुलिस ने देवर को गिरफ्तार किया
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि जांच में पता चला कि तुलसा की सास मीरा देवी ने शरारत करने पर बेटे सूरज के बच्चों की पिटाई कर दी थी। इस पर सूरज ने मां के साथ मारपीट कर दी थी। यह देखकर सूरज का छोटा भाई श्याम आ गया था। उसने बड़े भाई की पिटाई कर दी थी। इसमें सूरज के चोट लगी थी। इस पर तुलसा ने मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना की जा रही थी। परिवार में बंटवारे का विवाद चल रहा है। पुलिस महिला के देवर श्याम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें