मोहन ने बताया कि साजिश के तहत प्रियंका ने प्रमोद को फैक्टरी में काम लगवाने के बहाने घर से भेजा था। पायनियर तिराहे पर उसने प्रमोद को अपनी गाड़ी में बैठाया। उसके साथ नीरज मिश्रा और जयवीर भी थे। इसके बाद उन्होंने एक होटल से चार कोल्ड ड्रिंक खरीदी और इसमें से एक कोल्ड ड्रिंक में एलप्रैक्स की गोलियां मिलाकर प्रमोद को पिला दी। बेहोशी की हालत में प्रमोद की गमछे से गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की, लेकिन प्रमोद के मुंह से खून आने लगा।
इस पर आरोपियों ने प्रमोद को सांती पुल से नीचे फेंका दिया था। आरोपी मोहन ने बताया कि प्रमोद की मौत की पुष्टि करने के लिए उन्होंने दो बार उसके ऊपर कार पर भी चढ़ाई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टीयूवी कार, खून से सना गमछा, खाली पेय पदार्थ की बोतल, मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने प्रियंका, मोहन सिंह उर्फ कल्लू, नीरज मिश्रा और जयवीर को जेल भेज दिया।
हत्या को दुर्घटना बनाने को चढ़ाई थी कार
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पूछताछ में मोहन ने बताया कि हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए प्रमोद के ऊपर से दो बार कार चढ़ाई गई।आरोपी ने अपने साथी जयवीर एवं नीरज मिश्रा को हत्या की योजना में शामिल करने के लिए 10 से 15 हजार रुपये देने का लालच भी दिया था। मोहन ने नीरज मिश्रा को मोबाइल भी खरीदकर दिया था। पुलिस ने मोबाइल भी बरामद कर लिया है।