फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर और लैपटॉप चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। छत्ता पुलिस ने घर से स्कूटर और लैपटॉप चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि महिला के सीसीटीवी फुटेज मिले थे। इनकी मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। इस मामले में 26 अक्तूबर 2021 को छत्ता क्षेत्र निवासी श्रेय बंसल ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि उनके घर से स्कूटर और लैपटॉप को चोरी कर लिया गया। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तो एक महिला घर में जाती नजर आई।
विज्ञापन

थाना छत्ता के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपी महिला की तलाश की जा रही थी। बुधवार रात को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महिला गठबंधन मैरिज होम के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ी है। इस पर पुलिस पहुंच गई। महिला को पकड़ लिया। उसने अपना नाम सोनू निवासी सोरों कटरा, शाहगंज बताया। पूछताछ में पता चला कि सोनू जगह-जगह घूमती रहती है। वह पूर्व में श्रेय बंसल के घर के पास से निकल रही थी। उनके घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर अंदर घुस गई। टेबल पर स्कूटर की चाबी और लैपटॉप रखे मिले। दोनों को उठा लिया। इसके बाद स्कूटर लेकर चली गई। उसने स्कूटर और लैपटॉप को गांव पिपरिया में छिपाया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें