साहब सिंह ने दोनों साथ देख लिया था
पुलिस टीमों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल गहनता से शुरू की। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई धीरज और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध थे। कुछ समय पूर्व साहब सिंह ने दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया था। इसको लेकर साहब सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
इसे लेकर साहब सिंह की भाई धीरज से भी तनातनी रहने लगी। ऐसी स्थिति देख धीरज और साहब की पत्नी ने साहब सिंह को मारने की योजना बना ली। 15 फरवरी की देर शाम साहब सिंह भागवत कथा में गया था।
रास्ते में भाई और पत्नी ने मिलकर साहब सिंह के सिर पर डंडे से प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को सर्विलांस से दोनों के बीच बातचीत के पर्याप्त साक्ष्य मिले। साक्ष्यों के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी हुई तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने धीरज की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।