फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उटंगन नदी किनारे मिले महिला और बच्चे, भेजा घर

विज्ञापन
उटंगन नदी किनारे दो बच्चों के साथ बैठी मिली महिला, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
पिनाहट। गांव अरनोटा में उटंगन नदी के पास रविवार देर शाम दो बच्चों के साथ बैठी एक महिला को पुलिस ने सुरक्षित उसके पति के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ नदी किनारे बैठी है।
विज्ञापन

बसई अरेला पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बेबी विप्रावली, पिनाहट निवासी बताया। महिला ने बताया कि वह घरेलू विवाद के कारण बिना बताए घर से निकल आई थी। पुलिस महिला और बच्चों को मिशन शक्ति केंद्र थाना बसई अरेला लेकर आई। वहां उसके पति से संपर्क किया गया। पति के थाना पहुंचने पर पुलिस ने दोनों की काउंसलिंग कराई। इसके बाद महिला को बच्चों सहित सकुशल पति के साथ घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें