फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 मिनट में चोरों ने कर दिया खेल: कार का शीशा तोड़ा, कैश-लैपटॉप और लॉकर की चाबियां ले उड़े

Thu, 14 May 2026 11:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा

सार

आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर खरीदारी करने गए दंपती की कार का शीशा तोड़कर चोर 3.5 लाख रुपये, लैपटॉप और जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
न्यू आगरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना न्यू आगरा के भगवान टॉकीज चौराहे पर मॉल में खरीदारी करने गए दंपती की खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 3.5 लाख की नकदी और लैपटॉप उड़ा दिया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गणपति स्मार्ट सिटी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 11 मई की रात करीब 8:10 बजे वह अपनी पत्नी अनिता सिंह के साथ भगवान टॉकीज स्थित विशाल मेगा मार्ट पर खरीदारी करने गए थे। उन्होंने अपनी नई कार पास में सर्विस रोड पर फ्लाईओवर की दीवार से सटाकर खड़ी कर दी थी। रात 8:50 बजे लौटने पर देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था।
विज्ञापन

चोर कार से एक लैपटॉप व चार्जर, बैग में रखे करीब 3.50 लाख रुपये नकद, दस्तावेज, चेकबुक, आधार व पैन कार्ड , डेबिट-क्रेडिट कार्ड चोरी कर ले गए। इसके अलावा उनकी पत्नी के बैग में एचडीएफसी बैंक हींग की मंडी शाखा के लॉकर की 10-12 चाबियां और घर की चाबियां भी थीं, जो चोरी हो गईं। घटना के बाद पीड़ित ने थाना न्यू आगरा में शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष न्यू आगरा ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें