फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने खोले रंगीन मिजाज भागवताचार्य के राज, कथा सुनाने की आड़ में खिलाए ये गुल

Thu, 21 Dec 2017 07:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
Wife
विज्ञापन
पहली पत्नी के होते हुए एक भागवताचार्य ने दूसरी से शादी रचा ली। जानकारी होने पर पत्नी ने जब ससुर से शिकायत की तो देवर ने उसके साथ बदसलूकी कर छोड़छाड़ की। कोतवाली में दो अलग अलग तहरीर दीं गईं हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा के हिसार जनपद के गांव फतेहाबाद निवासी युवक की शादी वृंदावन के एक गांव निवासी लड़की से 28 जून 2012 को हुई। युवक अपनी पत्नी को लेकर में हरियाणा में ही जा बसा और भागवत कथा कहने लगा। पहली पत्नी से उसके एक दो वर्ष का बेटा भी है। 

पुलिस को दी तहरीर में महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आए दिन 20 लाख रुपए और गाड़ी की मांग करते थे। इसी दौरान दिल्ली के आजादपुरी में हुई कथा के दौरान ही उसके पति की एक और लड़की से आंखें लड़ गईं।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों वृंदावन के छटीकरा रोड पर एक अपार्टमेंट में रहने लगे। पति कई कई दिनों तक घर नहीं आता था और आता भी तो गलत व्यहवहार करता। दूसरी शादी का खुलासा उस समय हुआ जब ननद ने ताने देते हुए मेरे भाई ने तेरे से सुंदर और पैसे वाले घर की लड़की के साथ शादी कर ली है। 

एक दिन जब पति घर आया तो मोबाइल पर फोटो और काल डिटेल से भी शक को बल मिल गया। इसके बाद महिला ने अपने पिता से इस बावत शिकायत की। परिवार के लोग जब भागवताचार्य के पिता के पास गए तो उन्होंने उन्हें ही गलत ठहरा दिया।
विज्ञापन

महिला ने अपने 2 वर्ष के बेटे की भी दुहाई दी, लेकिन ससुराल वालों ने एक न सुनी बल्कि देवर ने अपनी ही भाभी के साथ गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ तक कर दी। 

थक हार कर महिला ने बुधवार की शाम कोतवाली में तहरीर देकर ससुरालीजनों पर सास, ससुर और ननद पर दहेज उत्पीड़न और देवर पर छेड़छाड़ सहित पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि दूसरी पत्नी के भी एक वर्ष का बेटा है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें