विधान परिषद में बुधवार को मथुरा में बढ़ते अपराधों की गूंज रही। अमर कालोनी दोहरा हत्याकांड, अफसरों के सुनवाई न होने पर राखी की आत्महत्या सहित बढ़ते अपराधों के सवाल पर सरकार घिर गई। जवाब न मिलने पर विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
अमर कालोनी दोहरे हत्याकांड में सत्ताधारी दल के लोगों पर उंगलियां उठ रही थीं। अफसरों के चक्कर काट-काटकर हारी दिवंगत दंपति की बिटिया राखी ने आत्महत्या कर ली थी।
बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस प्रशासन फेल हो गया। इसके बाद भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। ऐसे ही तीखे सवालों से बुधवार को योगी सरकार की जमकर किरकिरी हुई।