फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन से हो गया प्यार: घर की बिजली सही करने आता था वो...ऐसे धोखे का शिकार हुई महिला, तबाह हो गई जिंदगी

Tue, 16 Sep 2025 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला को घर पर बिजली सही करने के लिए आने वाले इलेक्ट्रीशियन से प्यार हो गया। महिला ने उसके साथ शादी कर ली। शादी के बाद उसकी हकीकत पता चली। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के छत्ता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एत्माउद्दौला के नगला देवजीत निवासी सुभाष माहौर पर धोखाधड़ी से शादी करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि सुभाष उनके घर इलेक्ट्रीशियन का काम करने आता था। उसने खुद को अविवाहित बताकर आर्य समाज मंदिर में उनसे विवाह किया। बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। शादी के बाद सुभाष ने उनसे संबंध बनाए और उन्हें छोड़कर भाग गया।

पीड़िता ने थाने और अन्य अधिकारियों से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। अंत में महिला ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थनापत्र देकर न्याय की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें