आगरा जिले के किरावली थाना क्षेत्र के एक गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह थाने पहुंची विवाहिता ने अपने ससुर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है कि वह शिकायत करना चाहती थी, लेकिन पति ने उसे रोक दिया। मायके पहुंचने के बाद उसने आपबीती बताई, तो मायके वालों ने भी उसका साथ नहीं दिया।
भरतपुर जिले में है ससुराल
विवाहिता ने बताया कि वह थाना सदर क्षेत्र की रहने वाली है। राजस्थान के भरतपुर जिले में उसकी ससुराल है। किरावली थाने में पीड़ित महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में जो आरोप लगाया गया है वो दिल दहला देने वाला है।
मायके छोड़ने आया था ससुर
विवाहिता ने बताया कि बात चार माह पहले की है। ससुर काले शीशे की कार में माके सदर क्षेत्र में छोड़ने आया था। सफर के दौरान उसे प्यास लगी तो ससुर ने पीने के लिए पानी दिया। इस पानी को पीते ही वो बेहोश हो गई। इसके बाद ससुर ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे मायके से पहले ही छोड़कर भाग गया।
ये भी पढ़ें -
Mainpuri: 'नपुंसक है पति'..., सुहागरात पर पति का सच जान शोर मचाने लगी दुल्हन, रात में ही पहुंची थाने, फिर हुआ ये फैसला
पती को बताई आपबीती
पीड़िता को जब पूरी तरह होश आया तो ससुर की दरिंदगी की कहानी उसने अपने पति को बताई, लेकिन पति ने लोकलज्जा के डर से पुलिस से शिकायत करने से मना कर दिया, लेकिन वह इस घुटन के साथ जी नहीं पा रही थी। इस बारे में उसने अपने पिता को भी बताया, लेकिन उन्होंने भी पुलिस के पास जाने से मना कर दिया।
दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता ने बताया कि वह इस जिल्लत को झेल नहीं पा रही थी, जिसके बाद मामले की शिकायत लेकर थाना किरावली पहुंची, जहां ससुर नरेश के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में तहरीर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।