फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी जिंदा हो गई मृत महिला

Sun, 24 Jun 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आगरा के मलपुरा में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला। यहां एक महिला शिक्षामित्र की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थीं। यकायक उसकी सांसें लौट आई। 
विज्ञापन


जिंदा होने पर पर महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आईसीयू में रखा गया, लेकिन तीन घंटे बाद फिर से सांस थम गईं। यह घटना मलपुरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

मलपुरा की सोन देवी पत्नी पप्पू शिक्षामित्र थी। उनकी ससुराल मलपुरा में है, लेकिन तैनाती खेरागढ़ में होने के कारण ज्यादातर मायके में ही रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हार्ट अटैक से हुई मौत

इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों की वजह से वह मलपुरा स्थित ससुराल में ही रह रही थीं। शनिवार सुबह सोन देवी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सोन देवी की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। घर में रिश्तेदार और परिचित आने लगे। अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं, लेकिन इससे ठीक पहले अचानक महिला बुदबुदाई तो लोग चौंक गए। 

पता कि उसकी सांसें लौट आई हैं, उसे तत्काल सांई का तकिया स्थित एसआर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया गया। 

कुछ समय बाद सोन देवी की फिर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सोन देवी शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने के फैसले को लेकर काफी समय से तनाव में थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें