फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: होटल में हत्या करने की आरोपी महिला को भेजा जेल

Sun, 19 Apr 2026 03:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा(आगरा)। थाना क्षेत्र के इटौरा स्थित ताजपथ होटल के कमरे में प्रेमी की हत्या करने की आरोपी महिला को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर, परिजन ने युवक की हत्या में महिला के साथ और लोगों के जुड़े होने का शक जताया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

होटल में शुक्रवार को फतेहपुर सीकरी के शिवपुरी निवासी खिल्लो (35) की हत्या की गई थी। आरोप है कि उसके साथ आई मलपुरा निवासी महिला ने सर्जिकल ब्लेड से गर्दन काटकर और सिर पर हथौड़े से कई वार कर हत्या की। उसने खुद ही होटल के रिसेप्शन पर जाकर हत्या की जानकारी दी थी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया था।
महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि खिल्लो उसका रिश्ते में मामा था। लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उनका परिवार कभी भी टूटने के कगार पर था। इसी से होटल में पहले उसने खिल्लो के साथ नशा किया फिर उसकी हत्या कर दी। एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

अपनी शादी के लिए रुपये जुटा रहा था खिल्लो

मृतक के भाई अजय ने बताया कि महिला के घर खिल्लो कई साल तक रहा है। उसके परिवार को भी इस बात की जानकारी थी। खिल्लो टाइल्स का काम कर अच्छा कमा लेता था। वह अपनी कमाई पहले महिला पर खर्च करता था। कुछ समय से वह अपनी शादी के लिए रुपये जमा करने में लगा था। जिस कमरे में हत्या हुई है वो कमरा खिल्लाे के नाम पर नहीं बुक था। महिला के परिवार के एक व्यक्ति के नाम से बुक था। कमरे में शराब के साथ काफी मात्रा में बियर की कैन भी मिली है। उन्हें शक है कि मामले में और कोई भी शामिल है। हालांकि पुलिस जांच में महिला अकेले होटल में जाती दिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें