फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: रात को घर में घुसा जीजा, साली से करने लगा ऐसी डिमांड; विरोध करने पर की दिल कंपाने वाली क्रूरता

Thu, 15 Aug 2024 03:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

महिला ने पुलिस को अपनी पीड़ा बताई। कहा कि रात को जीजा अपने साथियों के साथ घर में घुस आए। वह 20 लाख रुपये की डिमांड करने लगे। मारपीट का विरोध करने पर क्रूरता की। 
विज्ञापन
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने जीजा व अन्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि जीजा ने दबाव बनाकर 20 लाख रुपये की डिमांड की। न होने पर मारपीट की। बहन के अपहरण की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के चौपाल गली की है। यहां की निवासी रोहिणी ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई की रात 9 बजे फरह मथुरा निवासी हेमवीर सिंह, कोसी निवासी दिगंबर सिंह और नीरज नाम की महिला के साथ अन्य लोग लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। मां प्रेमवती से गाली-गलौज की। 

दबाव बनाते हुए 20 लाख रुपये मांगे। बड़ी बहन मीनाक्षी ने विरोध किया तो उसे गला दबाकर जान मारने की कोशिश की। कान की बाली छीन उसे जबरन अपने साथ ले गए। रास्ते में मौका पाकर बहन किसी तरह बचकर घर आ पाई। केस दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त कार्यालय में गुहार लगाने पर केस दर्ज किया गया। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि जिन पर आरोप हैं। उनमें एक आरोपी पीड़िता की बड़ी बहन का पति है। पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। पुराने मुकदमे में चार्जशीट लग चुकी है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें