घटनास्थल की तस्वरी सबकुछ कर रही बयां
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दरोगा और सिपाही मोहनपुर अड़ूकी गांव में गोलियां चला रहे थे, लेकिन किसी अधिकारी को इस दबिश का पता तक नहीं था। न एसएसपी को इसकी जानकारी दी गई और न ही सीओ को।
एसएसपी को भी तब बताया गया जब बच्चे के गोली लग गई। इससे साफ है कि इस समय पुलिस खौफ पैदा करने के लिए निर्दोष और मासूमों पर गोलियां चला रही है।
मथुरा में बढ़ते क्राइम को रोकने में फेल पुलिस अब बदमाशों में खौफ पैदा करने के लिए गोलियां चला रही है। मुठभेड़ की जा रही है। लेकिन अब तो मुठभेड़ के नाम पर निर्दोषों की जान ली जा रही है।