फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्दैतपुर अभई में बनाई जा रही थी केमिकल से शराब

विज्ञापन
छापामार कार्रवाई में पकड़ा गया शराब माफिया - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वाट टीम और कुरावली थाना पुलिस ने शहर के निकटवर्ती गांव उद्दैतपुर अभई में केमिकल से शराब बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार की रात की गई छापा मार कर आरोपी दंपती को गिरफ्तार किया है। वहीं घर के तहखाने से खाली बोतल, रेपर, ढक्कन, बार कोड आदि बरामद किए। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

स्वाट टीम प्रभारी जोगेंद्र सिंह व प्रभारी निरीक्षक कुरावली शिवकुमार चौहान को सूचना मिली कि शहर के निकटवर्ती गांव उद्दैतपुर अभई में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर टिल्लू उर्फ अमित यादव निवासी गांव गंगापुर अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित कर रहा है।
इस सूचना पर स्वाट टीम व कुरावली थाना पुलिस ने मंगलवार की रात गांव स्थित टिल्लू के घर में छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने टिल्लू व उसकी पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया। घर में बने तहखाने से 600 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 10 हजार शराब के खाली क्वाटर, 40 किलो यूरिया, 10 हजार शराब के रेपर, 10 हजार बारकोड स्टीकर, 10 हजार ढक्कन आदि बरामद किए।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि बरामद केमिकल से करीब 25 लाख की शराब बनाई जाती। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध करीब आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह गैंगस्टर के मामले में 25 हजार का इनामी व वांछित चल रहा था। भागे हुए सगे भाई भानू और गोविंद निवासी गिहार कालोनी की पुलिस तेजी के साथ तलाश कर रही है।
शराब बनती रही और सोती रही कोतवाली पुलिस
शहर के कुरावली रोड स्थित गांव उद्दैतपुर में अवैध शराब बनाई जा रही थी। गैर जनपदों से रेक्टिफाइड केमिकल, यूरिया आदि लाया जा रहा था। ये सब काम एक इनामी गैंगस्टर कर रहा था, लेकिन कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। अवैध धंधा पुलिस की नाक के नीचे चल रहा था, लेकिन स्थानीय चौकी पुलिस शायद सो रही थी। शायद यही वजह रही जो कुरावली पुलिस को क्षेत्र में आकर कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें