करहल के एक स्कूल में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते पूर्व सांसद व अन्य
- फोटो : MAINPURI
करहल। मुख्यमंत्री योगी का भाजपा सरकार बनने पर अपराधी यूपी छोड़कर भाग जाएंगे पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। वर्तमान में हालात पहले से भी बदतर हैं। बुधवार को यह बातें पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने कहीं।
नारायण कश्यप शिक्षा निकेतन में शीलमती देवी स्मृति दिवस के पर नागरिक अभिनंदन व मेधावियों के सम्मान समारोह में पूर्व सांसद ने कहा कि अब मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि वो कौन से अपराधी हैं जो यूपी को क्राइम में पहले स्थान पर ला रहे हैं। प्रदेश में चौतरफा अराजकता का माहौल है।
एमएलसी अरविंद प्रताप यादव ने कहा कि समाज के हर वर्ग, तबके के लोग परेशान हैं। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। थानों, तहसील से लेकर सभी सरकारी कार्यालयों में घूसखोरी हो रही है। संयोजक रामनारायण बाथम, पूर्व राज्यमंत्री सुभाषचंद्र यादव, विधायक सोबरन सिंह यादव, एमएलसी असीम यादव, एसडीएम रतन वर्मा, पूर्व चेयरमैन बीके शर्मा मौजूद रहे।