फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महल होगा वाईफाई

Thu, 11 Jun 2015 02:14 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजमहल आने वाले सैलानी 16 जून से स्मार्ट फोन के जरिए फ्री वाई-फाई से इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। भारत संचार निगम लिमिटेड अगले सप्ताह से ताजमहल पर वाई-फाई सेवा शुरू कर रहा है। ताज के बाद फतेहपुर सीकरी में भी इस सेवा को शुरू किया जाएगा।।
विज्ञापन

बीएसएनएल के पीआरओ कुंदन सिंह के मुताबिक, 16 जून को ताजमहल परिसर में संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में बीएसएनएल के एमडी अनुपम श्रीवास्तव, निदेशक एनके गुप्ता और मुख्य महाप्रबंधक प्रदीप कुमार मौजूद रहेंगे। फ्री वाई-फाई के लिए पर्यटक ‘बीएसएनएल वाईफाई जोन’ से कनेक्ट कर ताजमहल पर ई-मेल, वीडियो कॉलिंग, इंटरनेट का उपयोग कर पाएंगे। महीने में कुल 3 दिन 30 मिनट तक यह सेवा नि:शुल्क होगी। उसके बाद ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए बीएसएनएल के प्लान खरीदने होंगे। 30, 50, 90 और 150 रुपये के प्लान के जरिए क्रमश: आधा घंटे, एक घंटे, दो घंटे और एक दिन तक वाई-फाई सेवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें