दुुर्घटना होने का एक बड़ा कारण वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना भी है। पर, लोग इस गलत आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। आरटीओ प्रवर्तन दल की टीम अभियान चलाकर चालान भी कर रही है। दो या चार पहिया वाहन चलाते समय कई लोग मोबाइल से बात करने में लगे रहते हैं और ईयर फोन का प्रयोग भी करते हैं।
ऐसे में दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। आरटीओ प्रवर्तन दल की टीम ने अप्रैल और मई में करीब 883 लोगों का चालान वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर किया है। इसकी एवज में एक हजार रुपये जुर्माना प्रति चालान से जमा कराया गया। चार से पांच मामलों में दूसरी बार चालान होने पर यह जुर्माना 10 हजार रुपये हो गया। आरटीओ (प्रवर्तन) अखिलेश कुमार द्विवेदी बताते हैं कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग इस आदत को छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहे।
ये भी पढ़ें - Israel Iran Conflict: ईरान का इस्लामिक आर्मी बनाने का प्रस्ताव...ख्वाब या हकीकत, पूर्व सैन्य अधिकारियों का विश्लेषण