फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्टेडियम के लिए करना होगा और इंतजार

Mon, 30 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए करहल क्षेत्र के ग्राम अहिलादपुर गढि़या में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। युवाओं और खिलाड़ियों को स्टेडियम के जल्द पूर्ण होने का इंतजार है, लेकिन उनका यह इंतजार और बढ़ गया है। बारिश के कारण निर्माण कार्य रुक गया है।
विज्ञापन

गांव अहिलादपुर गढि़या में 8.1496 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना में मल्टी स्पोर्ट्स कोर्ट, बाउंड्रीवॉल, रनिंग ट्रेक, सीसी और इंटर लॉकिंग, बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट, गार्ड रूम और पंप लगाए जाने का कार्य प्रस्तावित है। स्टेडियम का निर्माण कार्य इस साल दिसंबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य है।
स्टेडियम निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य कराया जा रहा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बारिश के कारण निर्माण कार्य में रुकावट आ रही है। बारिश के कारण निर्माण कार्य धीमा होने से युवाओं और खिलाड़ियों का इंतजार और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें