फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के सदमे में पत्नी ने उठाया ये कदम, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 13 Jul 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा में पति की मौत के एक दिन बाद पत्नी ने भी जान दे दी। शुक्रवार सुबह महिला का शव कमरे के अंदर फांसी के फंद से लटका मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना हाईवे क्षेत्र की प्रहलाद नगर कॉलोनी की है। 

कॉलोनी में रहने वाली राधा उर्फ लक्ष्मी पत्नी मनीष ने गुरुवार रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिड़की से झांककर देखा कमरे में राधा का शव फांसी के फंदे से लटका था। यह देख परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर  पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भेजा। 

थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक के अनुसार परिजनों से पता चला है कि बुधवार को राधा के पति मनीष की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसी सदमे में उसने आत्महत्या कर ली।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें