आगरा के बाह क्षेत्र में महिला टीचर से छेड़छाड़ करने के मामले में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष बीनू चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आरोप है कि पुलिस से शिकायत किए जाने पर उनके परिवार की महिलाओं ने टीचर को घर से खींचकर पीटा। मारपीट घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
वहीं आरोपी भाजपा नेता ने अपनी गैर मौजूदगी में रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट होने की बात स्वीकारी है, लेकिन छेड़छाड़ के आरोप को निराधार बताया है।