फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने अचानक जड़ा पति को जोरदार थप्पड़, इस वजह से आया गुस्सा...सुलह की जगह हो गया बवाल

Mon, 30 Jun 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दीवानी कचहरी में मध्यस्थता केंद्र में पति और पत्नी को सुलह के लिए आमने-सामने बिठाया गया। बातचीत के दौरान पत्नी को इस कदर गुस्सा आया कि उसने सबके सामने पति को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दीवानी के मध्यस्थता केंद्र में सुलह करने के लिए आई पत्नी को अचानक गुस्सा आ गया। उसने सभी के सामने पति के गाल पर तमाचे जड़ दिए। पति की शिकायत पर न्यू आगरा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भगपुर निवासी ओपेंद्र ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पत्नी लक्ष्मी उर्फ साधना ने उनके खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का मुकदमा कर रखा है। शनिवार को कोर्ट से उन्हें मध्यस्थता केंद्र भेजा गया।

उन्होंने बताया कि मध्यस्थता केंद्र अधिकारी ने दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाया। बातचीत के बीच अचानक पत्नी उठी और उनके गाल पर तमाचे जड़े। साथ जाने से मना कर दिया। दोनों पक्ष हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। न्यू आगरा थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें