फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पति से विवाद के बाद पत्नी ने उठाया ऐसा कदम, कांप गए घरवाले; अस्पताल में मौत से लड़ रही जंग

Thu, 20 Jun 2024 04:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति से विवाद होने के बाद विवाहिता को इस कदर गुस्सा आया कि उसने जान देने का फैसला ले लिया। विवाहिता ने खुद को आग लगा ली। ये देख घरवालों के होश उड़ गए। विवाहिता को गंभीर जली अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव शेखूपुर निवासी एक विवाहिता ने पति से कहासुनी होने के बाद खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के ककरऊ कोठी निवासी मुस्कान की शादी तीन साल पहले गांव शेखूपुर निवासी राजेश कुमार के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। पति द्वारा आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती है। बुधवार रात को भी पति ने सास और ससुर के सामने उसकी पिटाई की थी। पिटाई का सास ससुर ने विरोध नहीं किया बल्कि उसे ही दोषी ठहरा दिया। इसी बात से आहत होकर उसने केरोसिन डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में ससुरालीजन ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया है।

 सूचना पर मायका पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़िता की मां रितु ने बताया कि ससुरालीजन आए दिन उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हैं। बेटी ने कई बार उन्हें बताया था। मायका पक्ष ने ससुरालीजन की शिकायत पुलिस से की है। सीओ सिटी हिमांशु गौरव ने बताया कि अभी लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें