फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्नी लापता, दूसरी महिला के खिलाफ पति ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना क्षेत्र के कस्बा भदरौली निवासी सुमेर सिंह प्रजापति ने पत्नी के लापता होने पर बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर एक अन्य महिला पर शक जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुमेर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन (उम्र लगभग 28 वर्ष) सोमवार को दोपहर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चल सका है। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी का संपर्क कबीर नगर महोली निवासी एक महिला से था, जिसने दो माह पहले समूह के माध्यम से रुपये भी निकलवाए थे और वह राशि अपने पास रख ली। अब पत्नी के संबंध में पूछने पर उक्त महिला संतोषजनक जवाब नहीं दे रही और अभद्रता कर रही है।पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर पत्नी की तलाश करने तथा संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें