टिंकू से थे पत्नी के अवैध संबंध
पीड़ित ने बताया कि वह मूल रूप से एटा के थाना सकीट क्षेत्र का निवासी है। सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर जूते की फैक्टरी में काम करता है। उसे काफी समय से मकान मालिक के परिचित मथुरा के फरह क्षेत्र निवासी टिंकू से पत्नी के संबंध होने का शक था। उसने इसका विरोध भी किया। लेकिन पत्नी के न मानने के कारण उसने कुछ दिन पहले कमरा खाली कर अन्यत्र रहना शुरू कर दिया।
गुप्तांग पर किया चाकू से वार
आरोप है कि 2 अप्रैल की रात 11 बजे सब्जी मंडी के पास तीनों आरोपियों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करते हुए पिटाई करने लगे। आरोपियों ने उनके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काटा। लहूलुहान अवस्था में पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
पुलिस बोली- पीड़ित बदल रहा बयान
विवेचक ने बताया कि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। सर्जरी के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो वह अपने कमरे का पता नहीं बता पाया। पुराने मकान का भी पता उसने नहीं बताया। आरोपियों के बाइक से आने और पत्नी को साथ नहीं देखने का बयान पीड़ित ने दिया है। पुलिस सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से आरोपों की जांच कर रही है।