फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में तैनात सिपाही के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए गंभीर आरोप

Fri, 25 Oct 2019 05:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा के थाना कोतवाली नगर में एक सिपाही के खिलाफ उसकी पत्नी ने दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता ने सिपाही पति व ससुरालीजनों पर दहेज में स्कार्पियो कार व 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


शहर की राधा बिहार कालोनी निवासी सिपाही जगपाल सिंह पुत्र राजपाल सिंह इटावा जनपद में तैनात है। उसके खिलाफ पत्नी भूमिका यादव पुत्री महेशचंद्र की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इससे पूर्व सिपाही पर साली के अपहरण में भी मामला दर्ज हुआ था। 

पीड़ित भूमिका के अनुसार 11 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तभी से पति जगपाल सिंह, ससुर राजपाल सिंह, सास सर्चना देवी और देवर बृजपाल सिंह स्कार्पियो कार और 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में मांगते चले आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का भी आरोप

पति जगपाल सिंह अतिरिक्त दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करने लगा। इसकी जानकारी मायके वालों को दी। ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाहिता का उत्पीड़न बंद नहीं किया। 
 
विवाहिता का आरोप है कि विगत दिनों पति ने गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं पति ने दोनों बच्चों सहित कार में डालकर मायके वालों के दरवाजे पर छोड़ गया। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीटीसी छात्रा को अगवा किया था

सिपाही जगपाल के खिलाफ एक सप्ताह पूर्व सास की ओर से बीटीसी कर रही साली का अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें