फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सिपाही पति नहीं रखता था अपने साथ, पत्नी हुई नाराज, मामला पहुंचा पुलिस के पास, ऐसे हुई सुलह

Mon, 26 Sep 2022 02:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पति-पत्नी के इस मामले की सुनवाई हुई। काफी समझाने के बाद काउंसलर की सलाह पर पति-पत्नी के बीच सुलह हुई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी के एक साल बाद भी सिपाही पत्नी को अपने साथ नहीं रख रहा था। पत्नी ने कई बार जिद की, लेकिन बात नहीं बनी तो वह पुलिस के पास पहुंच गई। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया। यहां सिपाही को पत्नी के 30 दिन का बंटवारा करना पड़ा, तब उनमें सुलह हुई। 

विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को पति-पत्नी के इस मामले की सुनवाई हुई। पत्नी ने काउंसलर को बताया कि उसकी शादी एक वर्ष पहले हुई है। पति यूपी पुलिस में सिपाही हैं। उसे अपने साथ नहीं रखते हैं। शादी के बाद से वह सास-ससुर के साथ रह रही है। पति से कई बार अपने साथ रखने की कहा, लेकिन वह मना कर देते हैं। पति जहां पर तैनात रहेंगे, वहीं वह भी रहेगी। 

20 दिन पति के साथ रहेगी पत्नी 

सिपाही का काउंसलर से कहना था कि विभाग में एक थाने से दूसरे थाने स्थानांतरण होता रहता है। पत्नी को परेशानी न हो इसलिए अपने माता-पिता के पास रखा है। सुलह न होती देख काउंसलर ने दोनों को समझाया। दंपती में इस बात पर सुलह हुई कि पत्नी महीने में 20 दिन पति के साथ रहेगी और दस दिन वह ससुराल में रहेगी।

परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी कमर सुल्ताना ने बताया कि रविवार को केंद्र पर कुल 50 फाइलें काउंसिलिंग के लिए लगाई गईं। इनमें 30 जोड़ों काउंसिलिंग में पहुंचे। 10 जोड़ों में सुलह हो गई है। वहीं पांच के खिलाफ मुकदमा के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने 2.50 लाख रुपये के लिए घर से निकाला

लंगड़े की चौकी निवासी महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पति ने दहेज में 2.50 लाख रुपये नहीं देने पर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित पत्नी ने रविवार को एसपी सिटी आफिस में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 

अशोक नगर, लोहामंडी निवासी डौली ने बताया कि शादी 29 अप्रैल 2017 को नगला छिद्दा, लंगडे़ की चौकी निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। रुपये के लिए ससुराल के लोग उत्पीड़न कर रहे हैं। आए दिन मारपीट करते थे। 18 सितंबर को पति ने बेटे जितेश और बेटी कृतिका को अपने पास रख लिया। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। थाना हरीपर्वत में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन कार्रवाई नहीं कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें