आगरा में शादी के चंद घंटे बाद ही युवती ने पति के मोबाइल से अपने दोस्त को फोन कर दिया। मोबाइल से नंबर डिलीट करने पर पति को शक हो गया। बाद में दूसरे दिन अनजान नंबर से एक कॉल आने पर पति को यकीन हो गया है। इस पर दोनों में रार हो गई। मामला अब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है। रविवार को दाेनों की काउंसिलिंग की गई। मगर, बात नहीं बन सकी।
शाहगंज निवासी युवक की शादी चार महीने पहले मलपुरा की युवती से हुई थी। वह उसे विदाकर घर लेकर आया। युवक का आरोप है कि शादी के कुछ देर बाद ही पत्नी ने उसका मोबाइल मांगा। उन्होंने समझा कि पत्नी अपने घरवालों से बात करेगी। पत्नी अकेले में बात करने लगी। कुछ देर बाद मोबाइल वापस दे दिया।
युवक ने मोबाइल नंबर देखा। मगर, वह पत्नी ने नंबर डिलीट कर दिया था। अगले दिन एक नंबर से कॉल आया। उसने पत्नी का नाम लिया। उससे बात कराने के लिए कहा। मगर, युवक ने उसका नाम पूछा। इस पर कॉल कट गया। इस बारे में उसने पत्नी से पूछा, लेकिन वह उखड़ गई। दोनों में विवाद हो गया।