फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफा पत्नी: जिद करके लिया स्मार्ट फोन, एप से बनाए सोशल मीडिया फ्रेंड, फिर पति और दो बच्चों को छोड़ हुई फुर्र

Tue, 14 Feb 2023 09:24 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन लिया। इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना ली। आनलाइन उसके दोस्त बन गए। वह देर रात तक चैटिंग करती थी। पति ने मना किया लेकिन वो नहीं मानी। वह सोशल मीडिया फ्रेंड के लिए पति को छोड़कर चली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एत्माद्दौला थाना इलाके की महिला ने पति से जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा। इसके बाद एक एप से जुड़कर सोशल मीडिया फ्रेंड बना लिए। पति को पता चला तो उसने मोबाइल तोड़ दिया। मगर, महिला अपने दोस्त के पास चली गई। पति ने पुलिस से शिकायत की। चार महीने बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। अब पति उसे घर ले जाने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस महिला के बयान दर्ज कराएगी।
विज्ञापन


महिला की शादी को 15 साल हो गए हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने जिद करके स्मार्ट फोन खरीदा था। इसके बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी बना ली। आनलाइन उसके दोस्त बन गए। एक दिन वो अपनी सहेली के पास गई थी। 

सहेली ने उसे एक एप से जोड़ दिया। एप में युवकों के ग्रुप बने हुए थे। वह देर रात तक चैटिंग करती थी। एक दिन उसे पता चल गया। पत्नी से मना किया। मगर, वो नहीं मानी। वह युवकों से चैट करती थी। उसने एक दिन मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। 
विज्ञापन


इस पर वो एक और मोबाइल ले आई। मगर, उसके बारे में उसे नहीं पता चलने दिया। 16 अक्तूबर 2022 में वो दोस्त के कहने पर घर से चली गई। रुपये और जेवरात भी ले गई। बल्लभगढ़ में दोस्त के साथ रही। बाद में कहीं और चली गई। 

उधर, महिला के घरवाले पति पर बेटी को गायब करने का आरोप लगा रहे थे। उसने तहरीर दी थी। पुलिस ने महिला की तलाश की। पता चला कि महिला युवक के साथ रह रही है। पुलिस दोनों को आगरा ले आई। किसी और युवक के साथ रहने की वजह से पति ने उसे घर ले जाने से इन्कार कर दिया। 
 
विज्ञापन

महिला ने बताया कि पति शक करता था। उससे मारपीट भी करता था। इस कारण वो चली गई थी। अब वो पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें