फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: दोस्तों से 'संबंध' बनाने के लिए पत्नी पर डाला दबाव, मना करने पर किया गैंगरेप

Thu, 14 Jun 2018 08:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शर्मनाक मामला आया है। एक युवक ने अपने पत्नी पर दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ गैंगरेप किया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत की, लेकिन यहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने कोर्ट में प्रार्थना दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 

पीड़ित महिला शिकोहाबाद क्षेत्र की रहने वाली है। उसके मुताबिक एक माह पूर्व उसके पति का दोस्त अपने चार अन्य साथियों के साथ घर आया था। रात को पति ने उसके साथ शर्मनाक करतूत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की

आरोप है पति ने पत्नी पर साथियों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ गैंगरेप किया गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन यहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। 

इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने तथा जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। 

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सर्वेश निवासी खुशालपुर व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें