फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायके जाने की कहकर गायब हुई पत्नी, 7 साल के बेटे को घर पर ही छोड़ा; लाखों के जेवर और नकदी ले गई

Mon, 08 Dec 2025 11:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पत्नी की तलाश में पति भटक रहा है। उसने बताया कि रिश्तेदारियों में भी उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक - फोटो : freepik, AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमशाबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता अपने सात साल के बेटे को छोड़कर मायके जाने की कहकर चली गई। पति ने पता किया तो मालूम हुआ कि वो मायके में नहीं है। इसके बाद पति ने थाने में तहरीर दी। पति ने बताया कि पत्नी घर  से नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई है। 
विज्ञापन


मामला शमशाबाद के एक ग्राम का है। गांव की निवासी उमा भारती घर से मायके की कह कर गई थी। 7 साल के बच्चे को भी छोड़ गई है, कह रही थी कि दो-चार दिन में वापस आ जाएगी, लेकिन वो घर वापस नहीं आई। 

पति ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि पत्नी चार लाख रुपये और गहने लेकर गई है। जब काफी दिनों तक वापस नहीं आई तो ससुराल में संपर्क किया। ससुराल वालों ने बताया की बेटी यहां पर नहीं आई है। इसके बाद रिश्तेदारियों में संभावित जगहों पर खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। घटना की शिकायत महिला के पति ब्रह्मचारी ने थाना शमशाबाद में की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें