फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मायके से नहीं आई पत्नी, फंदे पर लटका पति

Sat, 06 Dec 2025 03:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो रामू।संवाद
विज्ञापन
आगरा। एकता थाना के राजपुर चुंगी क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी फेज-1 में शुक्रवार सुबह चेन कारीगर ने फंदे पर लटक कर जान दे दी। फोन नहीं उठने पर जब ठेकेदार घर पहुंचा तो परिवार वालों को खबर मिली। परिजन ने साले की शादी में मारपीट के बाद पत्नी के मायके से नहीं आने पर अवसाद में आकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक रामू (25) के पिता राम अवतार ने बताया कि बेटा लोहे की चेन बनाने का काम करता था। 31 मार्च को उसकी शादी नोनी निवासी रेनू से हुई थी। अपने भाई की शादी के लिए रेनू 10 नवंबर को मायके गई थी। 27 नवंबर को बेटा रामू भी शादी में गया था। शादी समारोह में मारपीट होने के बाद 28 नवंबर को घर लौट आया। रेनू के परिवार वालों ने उसे ससुराल भेजने से मना कर दिया। बृहस्पतिवार को रामू ने फोन किया तो पत्नी ने बात नहीं की। शुक्रवार सुबह उसने अपनी सास को फोन किया तो उन्होंने भी बात नहीं की। इससे अवसाद में आकर कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार वाले रामू को सोता हुआ समझ जगाने आए तो कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बहू रेनू और ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। एसीपी ताज सुरक्षा पीयूष कांत राय ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें