मैनपुरी के गांव मोहनपुर में एक और गोविंद की मौत पर परिजन आंसू बहा रहे थे। वहीं रोते हुए अचानक गर्भवती पत्नी बेबी को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेबी ने एक पुत्री को जन्म दिया। बृहस्पतिवार को गोविंद का अंतिम संस्कार किया गया।
कर ली थी आत्महत्या
कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी राजमिस्त्री गोविंद (35) ने बुधवार की शाम घर के कमरे में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। जानकारी मिली की उसका भाई भाभी से विवाद था। जिस कारण घरेलू कलह होती रहती थी। गोविंद की मौत पर परिजन दुखी थे। वहीं गर्भवती पत्नी बेबी रोए जा रही थी। तभी अचानक उसे प्रसव पीड़ा हुई। परिजन आनन फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।