फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने की आत्महत्या, छह साल पहले हुई थी शादी; वजह ऐसी नहीं होगा यकीन

Wed, 01 Nov 2023 07:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

करवा चौथ की पूजा से पहले पत्नी ने आत्महत्या कर ली। घरवाले खेत से लौटकर आए तो कमरे में विवाहिता का शव देख उनके होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि पति दूसरे शहर में है। उसे करवा चौथ पर छुट्टी नहीं मिली थी। 
 
विज्ञापन
करवा चौथ का पर्व - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सौंख में एक विवाहिता ने करवा चौथ की पूजा से पहले आत्महत्या कर ली। एक दिन पहले उसने इस पर्व को लेकर पूरी तैयारी की थी। वो बाजार से सामान लाई और निर्जला व्रत रखकर पति के घर आने का इंतजार कर रही थी। जब उसे खबर मिली की पति घर नहीं आ रहा है, तो इस कदर आहत हुई की फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। घटना के वक्त परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे। जब वे घर लौटकर आए तो विवाहिता का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानें शुभ मुहूर्त और चांद निकलने का समय

यहां का है मामला 
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नौधरा निवासी सुमन देवी (27) ने मंगलवार को करवा चौथ के लिए बाजार से शृंगार व पूजन सामग्री की खरीदारी की थी। परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में फोन पर बात हुई थी। सुमन ने पति सुरेश को फोन कर घर आने के लिए कहा था। पति राजस्थान के अलवर में फल की आढ़त पर मजदूरी करता है। उसने छुट्टी न मिलने की बात कही। 

ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर अपने चांद का इन्हें भी इंतजार... दर्द है इनकी कहानी में पर नहीं टूटी उम्मीद
 

पति के आने का कर रही थी इंतजार 
परिवार के लोगों ने बताया कि पत्नी के विश्वास था कि करवा चौथ पर पति जरूर घर आएगा। वो निर्जला व्रत रख कर पति के घर आने का इंतजार कर रही थी। दोपहर हो गई और पति फिर भी जब घर नहीं आया तो वो इस कदर आहत हुई कि अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि दोपहर के समय घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने के लिए गए थे। उसी समय सुमन ने ये आत्मघाती कदम उठाया।

ये भी पढ़ें - Karwa Chauth 2023: तीन पीढ़ियां साथ मनाएंगी करवा चौथ,  कुछ इस तरह की गई है तैयारी
 
विज्ञापन

उड़े घरवालों के होश
बताया गया जब सुमन ने ये आत्मघाती कदम उठाया उस समय पांच वर्षीय बेटा वंशी और तीन वर्षीय बेटा मुकुल ही था। कुछ ही देर में परिजन खेत से घर लौटे और सुमन का शव फंदे से लटकता देखकर स्तब्ध रह गए। तत्काल पुलिस को बुलवाकर शव को अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि विवाहिता ने चुनरी को पंखे में बांधकर फंदे से लटक कर जान दे दी। उसकी शादी छह साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें